बसंत पंचमी उत्सव
बसंत पंचमी का पर्व समाज के सभी सदस्यों के साथ हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।


खंडेलवाल युवा मंच, रायपुर · वार्षिक झलकियाँ
वर्ष २०२६ के वे यादगार पड़ाव, जहाँ समाज साथ आया, प्रतिभाओं को सम्मान मिला और रिश्ते और भी गहरे हुए।
गतिविधियों की यात्रा देखें


बसंत पंचमी का पर्व समाज के सभी सदस्यों के साथ हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।


२७ मार्च २०२६ को संत श्री सुंदरदास जी की ४३०वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

कोटा स्थित वृद्धाश्रम में छाछ एवं फल का वितरण किया गया।
साथ ही हमारे संरक्षक श्री नवीन पाटोदिया जी का जन्मदिन भी वृद्धजनों के साथ मनाया गया। फल वितरण भाई अमित बढ़ाया जी के सहयोग से किया गया।

सीबीएसई कक्षा १०वीं में ९०% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्वजातीय विद्यार्थियों को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया गया।
कक्षा १०वीं एवं १२वीं में सीबीएसई एवं आईसीएसई में ९०% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्वजातीय विद्यार्थियों को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया गया।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा समाज में शिक्षा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना रहा।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
साथ ही ‘सुदृढ़ मन, सफल जीवन’ विषय पर विशेष संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों, युवाओं एवं अभिभावकों के लिए उपयोगी संवाद एवं मार्गदर्शन हुआ।








युवा सदस्यों द्वारा पिकनिक का आयोजन किया गया। इस दौरान जतमई माता मंदिर के दर्शन एवं घटारानी वाटरफॉल का आनंद लिया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच आपसी मेल-जोल, मित्रता एवं सामाजिक जुड़ाव को बढ़ाना रहा।





छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के स्वजातीय बंधुओं के बीच व्यावसायिक एवं सामाजिक नेटवर्किंग की पहल।




गरबा २०२६ की झलकियाँ — समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और सहभागिता की यादें।





पूरे वर्ष के दौरान लगभग २६ स्वजातीय सदस्यों के घर अथवा कार्यालय जाकर उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।
इस पहल के माध्यम से सदस्यों के साथ व्यक्तिगत एवं आत्मीय संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
साझे प्रयास, सार्थक उपलब्धियाँ
इस कार्यकाल में खंडेलवाल युवा मंच, रायपुर ने सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, सेवा एवं युवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया।
इन सभी कार्यक्रमों की सफलता में समाज के वरिष्ठजनों, युवा सदस्यों, सहयोगकर्ताओं एवं समस्त स्वजातीय बंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खंडेलवाल युवा मंच, रायपुर सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है।
खंडेलवाल युवा मंच, रायपुर के समस्त सम्माननीय कार्यकर्ता गण, जिन्होंने वर्षभर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं सेवा गतिविधियों में अपना अमूल्य समय, सहयोग एवं योगदान दिया, उनका हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
आप सभी के सहयोग से ही मंच की गतिविधियाँ सफल एवं सार्थक हो सकीं।